National News
मोबाइल घोटाला, आंखफोड़वा कांड, ई-टेंडर घोटाला, नसबंदी कांड, बेरोजगारी, पनामा पेपर, स्काई वाॅक, सबसे अधिक गरीब, राशन कार्ड घोटाला, जीरम नरसंहार और बिलासपुर कांग्रेस भवन में लाठी चार्ज के लिए जाने जाते हैं रमन सिंह सरकार के तीन कार्यकाल - शैलेश नितिन त्रिवेदी 24-Mar-2019

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार रायपुर/24 मार्च 2019। दिल्ली से लौटकर विमानतल में दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल जी की सरकार के तीन महीने और भाजपा की रमन सिंह सरकार के तीन कार्यकाल का फर्क छत्तीसगढ़ की जनता समझ रही है। कांग्रेस सरकार के तीन महीने और भाजपा सरकार के तीन कार्यकाल पर एक क्रिएटिव जारी करते हुए त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह सरकार के तीन कार्यकाल आंखफोड़वा कांड, ई-टेंडर घोटाला, नसबंदी कांड, बेरोजगारी, पनामा पेपर, स्काई वाॅक, मोबाइल घोटाला, सबसे अधिक गरीब, राशन कार्ड घोटाला, जीरम नरसंहार और बिलासपुर कांग्रेस भवन में लाठी चार्ज के लिए जाने जाते हैं जबकि भूपेश बघेल जी की सरकार को 2500 रूपये धान का दाम, किसानों की कर्ज माफी, लोहांडीगुड़ा में किसानों की जमीन लौटाने, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री और नागरिक सेवाओं की सुगम उपलब्धता के लिए जाना जाता है।  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जब 15 वर्ष पहले रमन सिंह जी मुख्यमंत्री बने थे उस समय 600 करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार सरप्लस छोड़ कर गई थी। 24000 करोड़ का कर्ज रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों पर लादने का काम किया। कांग्रेस की सरकार ने भी कर्ज लिया है लेकिन यह कर्ज जनता की भलाई के लिए लिया गया है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कर्ज लिया है, किसानों को उनकी फसल का सही दाम देने के लिए कर्ज लिया है, गरीबों के लिए, किसानों के लिए, मजदूरों के लिए, प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए कर्ज लिया है। रमन सिंह सरकार ने बहुत सारी चुनावी घोषणाएं की, शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा की लेकिन उसके लिए वित्तीय प्रावधान नहीं किया, उसके लिए 430 करोड़ रुपए की धन राशि की व्यवस्था कांग्रेस सरकार को करना पड़ा है। जनसंपर्क में बजट प्रावधान से डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की राशि रमन सिंह सरकार ने खर्च कर दी। रमन सिंह सरकार की फिजूलखर्ची, भ्रष्टाचार, सीडी बनाने के लिए दिया गया पैसा कांग्रेस के खिलाफ प्रचार में खर्च किया गया, सरकारी पैसा कांग्रेस सरकार को पटाना पड़ रहा है।  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 100 दिन भी अभी कांग्रेस सरकार बने नहीं हुए हैं और रमन सिंह जी घोषणा पत्र की बातें कर रहे हैं। रमन सिंह जी पहले 2003, 2008 और 2013 के घोषणा पत्रों का हिसाब तो छत्तीसगढ़ की जनता को दें। कांग्रेस की सरकार को जनता ने 5 वर्ष के लिए जनादेश दिया है। जो बातें कांग्रेस ने निश्चित समय सीमा में करने की बात कही थी, चाहे कर्जमाफी हो या धान का मूल्य हो उसको हमने समय में करके दिखाया है, शेष घोषणा पत्र की बातों को पूरा करने के लिए 5 वर्ष का समय कांग्रेस की सरकार को जनता ने दिया है। जो सवाल आज रमन सिंह जी उठा रहे हैं 60 दिन पूरे होने पर, 70 दिन पूरे होने पर, यह सवाल भी 5 साल बाद करें तो बेहतर होगा और सबसे पहले रमन सिंह जी अपने कार्यकाल की ओर झांक कर देखें बोनस का क्या हुआ था, एक-एक दाना धान की खरीद का क्या हुआ था, 5 हॉर्स पावर पंपों की मुफ्त बिजली का क्या हुआ था तो बेहतर होगा। रमन सिंह जी का दर्द सब बखूबी समझते हैं उनके बेटे अभिषेक सिंह की भी तो टिकट कटी है। जिस तरीके से वंशवाद के चलते रमन सिंह जी ने मधुसूदन यादव को हटाकर उसकी जगह अपने बेटे अभिषेक सिंह को सांसद बनाया था उसको अभी राजनांदगांव के भाजपा के कार्यकर्ता भी नहीं भूले हैं। रमन सिंह जी की सरकार ने अनियमितताएं की, घोटाले किये, कमीशन खोरी की और जब विधानसभा चुनाव हार गए तो कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराने लगे। भारतीय जनता पार्टी के पास नेतृत्व का अभाव है और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की विश्वसनीयता छत्तीसगढ़ की जनता के सामने समाप्त हो चुकी है।  छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतर काम से मतदाता संतुष्ट लोकसभा चुनाव में भूपेश सरकार के काम का कांग्रेस को मिलेगा लाभ जनता से किये गये वादे निभायें, किसानों का कर्जा किया माफ दिया 2500 रूपये धान का समर्थन मूल्य और अब बिजली बिल हाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने 100 दिन में ही देश के सर्वोच्च पांच राज्यों में अपना स्थान बनाकर स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ को पुरखों के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प कांग्रेस पूरा करके दिखाएगी। सी-वोटर ने एक सर्वे किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता सरकार से कितना संतुष्ट हैं। सी-वोटर के इस सर्वे में छत्तीसगढ़ में 43.3ः मतदाता सरकार से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं और 22.8ः मतदाता सरकार से संतुष्ट हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के काम से भूपेश बघेल जी की सरकार के काम से 65ःसे अधिक मतदाता संतुष्ट हैं। यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए और जनता की सेवा के लिए बहुत बेहतर काम किया है। भूपेश बघेल जी की सरकार ने जनता से किये गये वादे निभायें, किसानों का कर्जा किया माफ, दिया 2500 रूपये धान का समर्थन मूल्य और अब बिजली बिल हाफ, 5000 फुट से छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री, तेंदूपत्ता के दाम में वृद्धि, वनोपज की, धान कटाई, किसानों की कर्ज माफी, खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ, तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 2500 रूपये से बढ़ाकर 4000 रूपये, 15 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर, लोहाड़ीगुण्डा (बस्तर) में टाटा द्वारा अधिग्रहित भूमि की आदिवासी किसानों को निःशुल्क वापसी, 400 यूनिट तक के सभी घरेलू बिजली बिल हाफ, नरवा-गरूवा-घुरवा-बारी के माध्यम से ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती जैसे ऐतिहासिक त्वरित निर्णयों के कारण कांग्रेस की सरकार के साथ लोगों का समर्थन है। जिसका लाभ निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा और छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें कांग्रेस के पक्ष में जाएगी। छत्तीसगढ़ की आम जनता, किसान, युवा और मजदूरों को ऐसा लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ में हमारी अपनी सरकार है। CG 24 News - Lavinderpal



RELATED NEWS
Leave a Comment.