National News
राशिफल 19 अगस्त: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें क्या कहती है आपकी राशि 19-Aug-2020

आज का राशिफल 19 अगस्त दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ संयोग बना है। एक राशि में 3 ग्रहों की मौजूदगी से त्रिग्रही योग बना है, इस गजब संयोग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा आइए देखें…

आज आपकी राशि में बने शुभ योग बता रहे हैं कि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्‍मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जो लोग कला, लेखन आदि कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। आज विवाह योग्‍य जातकों की बात फाइनल हो सकती है और शाम के वक्‍त कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

ग्रह और नक्षत्र आज आपके अनुकूल हैं और आपको धन लाभ करवा सकते हैं। आज जरूरी सामान की खरीदारी करने बाहर जा सकते हैं और भौतिक सुख की वस्‍तुओं को भी आप खरीदेंगे। घर परिवार के वृद्धजनों से बहस में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी। आपको आज किसी माध्‍यम से पैसा मिलेगा और इससे आपका मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज आपको राज्‍य मान और सम्‍मान की प्राप्ति होगी और मित्रजनों से संबंध मधुर होंगे। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी। आज ऑफिस में काम करने वालों को बॉस से भी तारीफ सुनने को मिल सकती है। इससे आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और आप मेहनत से काम करेंगे। दांपत्‍य जीवन भी आपका खुशनुमा रहेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा और आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति करवाएगा। नए संबंधो में आपको खास लाभ होगा और संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा और आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरों की भी सुननी होगी। आपको आत्म संतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है, अगर यह आपके भले के लिए हों। व्‍यापार या फिर ऑफिस में आप टीमवर्क के साथ ही अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है सबको साथ लेकर चलें। वाणी की मधुरता को बनाएं रखें कार्य पूर्ण होंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपके हाथ से बहुत सारा पैसा खर्च होता दिख रहा है। बेहतर होगा कि फालतू खर्च से बचें और वर्तमान समय को देखते हुए भविष्‍य के लिए थोड़े से पैसे बचाएं। अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। ऑफिस में किसी वजह से आपकी सिरदर्दी बढ़ सकती है। इस मामले में महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। बेहतर होगा कि सूझबूझ से काम करें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज के दिन महापुरुषों से आपकी भेंट होगी। आज के दिन कोई खास उलटफेर आपको लाभ दे सकता है। नये कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। आज आपको परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। इसलिए जल्‍दबाजी में कोई काम न करें। बेहतर होगा कि सोचकर ही कोई फैसला लें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा हो सकता है और सभी कार्य एक के बाद एक पूरे होते जाएंगे। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत करने को मिल सकता है। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग आपको हर मोड़ पर मिलता है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपने पुराने कर्ज को चुका पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है और आपको अपने पसंद की चीजें खरीदने को भी मिल सकती हैं। अपनी जेब का खास ख्याल रखें और आपका व्‍यय अधिक हो सकता है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आपकी राशि में कुछ ऐसे योग दिख रहे हैं कि आपको पास की या फिर दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसमें आपको लाभ भी होने की पूरी उम्‍मीद है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आपके राशि स्‍वामी शनि के शुभ योग आज आपको लाभ करवा सकते हैं। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में सफलतादायक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। आज किसी प्रतियोगिता में आपको हार की शक्‍ल देखनी पड़ सकती है। दिन के उत्तरार्द्ध में किसी अच्‍छे कार्य में व्‍यय हो सकता है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष से किसी प्रकार का आपको लाभ हो सकता है। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको वाहन चलाने और बाहर जाने में भी सावधानी रखने की जरूरत है। दुर्घटना की आशंका है। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.