National News
गार्डन में सो रही महिला के मुँह में घुसा 4 फीट लंबा सांप...जानिए डॉक्टरों ने कैसे बचाई जान 03-Sep-2020

मॉस्को(रूस)। शायद आपको यह वाक्या सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन रूस के दागेस्तान में एक महिला के मुँह को बिल समझ एक सांप उसमें जा घुसा। दरअसल एक महिला अपने घर के गार्डन में जमीन पर लेटे हुए आराम फरमा रही थी और उसकी आँख लग गयी। जब वह सो रही थी उसकी मुँह खुली रह गयी थी और फिर क्या गार्डन में विचरण कर रहा सांप महिला के मुँह को बिल समझ उसमें प्रवेश कर गया। लोगों ने बताया की वह सांप लगभग 4 फीट लंबा था।

महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक वह सांप महिला के मुँह से होते हुए उसके शरीर में प्रवेश कर चुका था। सांप के अंदर फंस जाने की वजह से महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, महिला की हालत बिगड़ता देख परिजनों द्वारा तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

यहांं डॉक्टरों ने जब मामले को सुना तो वो भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने तुरंंत महिला को बेहोश किया। इसके बाद महिला के गले में वीडियो कैमरा और ट्यूब डाला, ताकि देख सकें कि सांप शरीर में कितना अंदर तक घुसा है। हैरानी की बात तो ये है कि डॉक्टरों ने उसी ट्यूब से सांप के एक हिस्से को पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टरों ने सांप को बाहर निकाला।

डॉक्टरों ने जब सांप को बाहर निकाला तब वहाँ मौजूद सारे लोग उस सांप को देखकर दंग रह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अभी बिल्कुल सुरक्षित है और जीवित भी है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.