National News
आज से शुरू हो रहा है संसद का मानसून सत्र...इन विधेयकों पर होगी देश की नजर 14-Sep-2020

नई दिल्ली: कोरोना के कहर के बीच आज से  संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बार संसद का सत्र 18 दिनों तक लगातार चलेगा।  संसद का मानसून सत्र आज यानी  14 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक चलेगा।  इसबार शनिवार और रविवार को भी कोई छुट्टी नहीं होगी। संसद में इसबार शून्यकाल आधे घंटे का होगा और कोई प्रश्नकाल नहीं होगा, हालांकि लिखित प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उनका उत्तर मिलेगा।  सांसदों के अटेंडेंस के लिए मोबाइल ऐप की व्यवस्था है। सत्र में हिस्सा लेने के दौरान सांसद इस मोबाइल ऐप के जरिए अपनी हाजिरी लगा सकेंगे।

इस बार लोकसभा और राज्यसभा दो पालियों में चलेंगीं। रोजाना सुबह 9 बजे से 1 बजे तक राज्यसभा का सत्र चलेगा। जबकि दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक लोकसभा का सत्र चला करेगा। बीच के 2 घंटे में संसद को सैनिटाइज करने का कार्य होगा। 

सरकार की नजर 23 विधेयकों पर चर्चा और इसे पारित कराने पर है। इसमें 11 ऐसे विधेयक भी हैं जो अध्यादेशों का स्थान लेंगे। इनमें से चार विधेयकों का विपक्षी दल विरोध कर सकते हैं। ये चारों विधेयक कृषि क्षेत्र और बैंकिंग नियमन से जुड़े अध्यादेश का स्थान लेंगे। विपक्षी दलों ने महामारी से निपटने, अर्थव्यवस्था की स्थिति और लद्दाख में सीमा पर चीनी आक्रामकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला किया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.