National News
आम आदमी के लिए बड़ी राहत...सस्ता हुआ Petrol-Diesel- यहां चेक करें नए दाम 15-Sep-2020

नई दिल्ली :  सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है। आज पेट्रोल के दाम में 13-14 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम 14-16 पैसे प्रति लीटर कम हुए। इससे पहले सोमवार को भी दोनों के रेट कम हुए थे। वहीं एक दिन पहले रविवार को कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। पिछले हफ्ते की पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार कई बार कटौती की गई जिससे पेट्रोल की कीमत में 53 पैसा प्रति लीटर की कमी आ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल घट कर 81.55 रुपए और डीजल 72.56 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।

आम आदमी को मिली राहत, आज फिर से सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, चेक करें नए रेट्स

रोजाना सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल  के दाम लुढ़क गए हैं और रुपए में मज़बूती लौटी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं। अगर क्रूड में 20 फीसदी की कमी आती है तो पेट्रोल और डीजल में 5 फीसदी कमी की जा सकती है। लिहाजा पेट्रोल और डीजल 2.5 से 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो सकता है।

- देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली-
पेट्रोल- 81.55 रुपए, डीज़ल- 72.56 रुपए

मुंबई
पेट्रोल- 88.21 रुपए, डीज़ल- 79.05 रुपए

कोलकाता
पेट्रोल- 83.06 रुपए, डीज़ल- 76.06 रुपए

चेन्नई
पेट्रोल- 84.57 रुपए, डीज़ल- 77.91 रुपए

नोएडा
पेट्रोल- 81.95 रुपए, डीज़ल- 72.87 रुपए

गुरुग्राम
पेट्रोल 79.72 रुपए, डीज़ल- 73.03 रुपए

लखनऊ
पेट्रोल- 81.85 रुपए, डीज़ल- 72.77 रुपए

पटना
पेट्रोल- 84.13 रुपए, डीज़ल- 77.87 रुपए

जयपुर
पेट्रोल- 88.73 रुपए, डीज़ल- 81.53 रुपए

पेट्रोल, डीजल आज लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

- इस तरह चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

 
 


RELATED NEWS
Leave a Comment.