State News
संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी ने किया शिक्षकों का सम्मान 15-Sep-2020

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव  इंदरशाह मंडावी ने राजनांदगांव जिले के मोहला में एक शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबांधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक ही है जो बच्चों को अच्छे नागरिक बनने और समाज में बदलाव की अच्छी सोच बच्चांे को देता है। इसलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहते है। हिंदी दिवस के दिन मोहला ब्लॉक में शिक्षको के सम्मान के लिए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस सम्मान समारोह में 11 सेवा निवृत्त और 18 उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।


    शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत शिक्षक  गिरेंद्र कुमार चंद्राकर,  राम किशोर सिंह,  सुरेंद्र कुमार चंद्राकर, श्रीमती सुशीला देशमुख,  लालूराम खरे,  कुशाली राम देवांगन,  रामेश्वर सिंह साहू गंगाधीर रामटेके, सुरेंद्र द्विवेदी,  धनीराम देवांगन,  बाला राम भुआर्य का शॅाल और श्रीफल भेंट करके सम्मान किया गया। इसी तरह से उत्कृष्ट कार्य करके अपने विद्यालय को बेहतर बनाने वाले शिक्षक  रमाकांत भूआर्य,  राजेंद्र कुमार नायक,  लोकनाथ विश्वकर्मा,  नीलम कुमार वाल्दे,  दिनेश कुमार उसेंडी, श्रीमती लता ताम्रकार,  मनीष कुमार कोकिला,  हरीश यादव,  अखिलेश कुमार लोनहारे,  खेमचंद ठाकुर,  भंजन सिंह ठाकुर, श्रीमती कौशिल्या मंडावी सुनील कुमार शर्मा,  उमाशंकर दिल्लीवार,  अश्वनी कुमार देशलहरे, श्रीमती सुमित्रा रामटेके,  अजय तिवारी, शीतेष कुमार निषाद सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पंचायतों के प्रतिनिधि और शिक्षकगण मौजूद थे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.