Crime News
अपने सर्विस रिवाल्वर से आरक्षक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर 15-Apr-2019

रायपुर:-  राजधानी में आज एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। कांस्टेबल का नाम उग्रसेन द्विवेदी बताया जा रहा है। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की बतायी जा रही है। आरक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। घटना सिविल लाइन के ICICI बैंक के करीब की बतायी जा रही है। आरक्षक ने खुद को क्यों गोली मारी इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है।


 
इधर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती आरक्षक उग्रसेन अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल पुलिस लाइन में पदस्थ था। इधर मौके पर आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं और फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही SSP आरिफ शेख तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस परिस्थिति में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी।
 



RELATED NEWS
Leave a Comment.