State News
वीडियो: महुआ बीननेेेे गई महिला पर भालू ने किया हमला, हाथ और पेट जख्म 19-Apr-2019

जगदलपुर. जगदलपुर के मिरतुर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलगट्टा में रहने वाली महिला के उपर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के पेट को भालू ने फाड़ दिया। करीब 3 घंटे के बाद महिला के भाई ने बहन को लहूलुहान हालत में देखा। जिसके बाद उसे खटिया की मदद से अस्पताल लाया, जहाँ से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक पीड़िता रुकनी सुबह महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान एक बड़े मादा भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। महिला करीब आधे घंटे तक भालू से लड़ी। उसके बाद भी उसने हार नही मानी। जिसके बाद महिला घायल होने के बाद भी डटी रही। जिसके बाद भालू भाग गया। करीब 3 घंटे तक महिला जंगल मे पड़ी रही। सुबह महिला के  भाई लक्ष्मण ने उसे देखा । उसके बाद महिला को दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया। जहां से खराब हालत को देखते हुए उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महिला की देखने के बाद चिकित्सकों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल ऑपरेशन किया। 

जगदलपुर से आकाश मिश्रा की रिपोर्ट



RELATED NEWS
Leave a Comment.