State News
छत्तीसगढ़ की भाजपा का उत्तर प्रदेश में हो रहे बलात्कार,रेप के मामलों में एक भी बयान नहीं आया क्यों ? 01-Oct-2020

उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक बेटी के साथ हुई जघन्य वारदात, दुष्कर्म, रात के अंधेरे में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा परिवार की सहमति के बगैर जबरदस्ती अंतिम संस्कार करने जैसे गंभीर मामले पर छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी का एक भी बयान नहीं आया क्यों ? छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता जो पूर्व में मंत्री रह चुके और जो वर्तमान में कुछ विधायक हैं सहित भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के किसी भी नेता ने उत्तर प्रदेश में हो रहे बलात्कार, रेप के मामलों में विरोध स्वरूप एक भी बयान जारी नहीं किया और नाही ऐसे कृत्यों की निंदा की | सब के मुंह में दही जम गया है, लगता है की राजनीतिक पार्टियां विरोध करती हैं तो सिर्फ जहां उनकी सरकार नहीं होती उन्हीं प्रदेशों में होने वाले अपराधों का विरोध करती हैं | जहां उनकी अपनी सरकार होती है उसके बारे में 1 शब्द भी कहना उनकी पार्टी के संविधान में नहीं होता | यूपी के भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्री विधायक अपने प्रदेश में होने वाले अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं क्यों ? प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी से यह सवाल पूछना लाजमी है -



RELATED NEWS
Leave a Comment.