State News
लखनऊ के पीजीआई अस्पताल पहुंचे टीएस सिंहदेव,मंत्री रविंद्र चौबे से की मुलाकात 30-Apr-2019

रायपुर:-  मंत्री रविंद्र चौबे की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इधर आज दोपहर बाद छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव भी रविंद्र चौबे से मुलाकात करने पहुंचे। पिछले कई दिनों से सिंहदेव उड़ीसा चुनाव में व्यस्त थे, लिहाजा कल शाम जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, वो तुरंत ही सीनियर मंत्री रविंद्र चौबे से मिलने रवाना हो गये।

करीब 3 बजे लखनऊ के पीजीआई अस्पताल पहुंचे टीएस सिंहदेव ने रविंद्र चौबे से मुलाकात की। आईसीयू में उनकी करीब 10 मिनट तक मुलाकात हुई। बाद में सिंहदेव ने रविंद्र चौबे के परिजनों से भी मुलाकात की और उनके इलाज के बारे में जाना।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा कि रविंद्र चौबे की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है, अब उनका डायलसिस भी हटा दिया गया है। जल्द ही वो पूरी तरह से ठीक होकर हम सबके सामने होंगे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.