Rajdhani
प्रदेशभर में कैट का निःशुल्क मॉस्क वितरण अभियान का आगाज, हाट-बाजारों और सडकों, तक पहुंच रही टीम जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी, अभियान में शामिल हो रहे है 27-Nov-2020

प्रदेशभर में कैट का निःशुल्क मॉस्क वितरण अभियान का आगाज, हाट-बाजारों और सडकों, तक पहुंच रही टीम जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी, अभियान में शामिल हो रहे है
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सीजी चैप्टर और कैट की युवा टीम ने प्रदेशभर में निः शुल्क मॉस्क वितरण अभियान का आगाज कर दिया है
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि मॉस्क वितरण अभियान के अंर्तगत अभी तक राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अंबिकापुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कांकेर, कोरिया, बिलासपुर, कवर्धा, भाटापारा, तिल्दा, धमतरी, सरायपाली एवं रायगढ़ आदि जिलों में कार्यक्रम किया गया। स्थानीय प्रशासनिक और जनप्रतिनिधी के साथ मिलकर हाट-बाजारों, सडकों, शॉपिंग कॉम्पलेक्स आदि स्थानों पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ मिलकर मॉस्क वितरण किया गया। बीते दिनों गंज थाना एवं मौदहापारा थाना के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना के रोकथाम एवं जनजागरण अभियान के तहत निःशुल्क मास्क का वितरण किया। कैट सरगुजा के ईकाई अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी एवं उपाध्यक्ष के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी के मिलकर मास्क वितरण किया गया। कांकेर में कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वली मोहम्मद एवं प्रदेश मंत्री आरिफ शेखानी द्वारा जिलाधीश माननीय श्री चंदन कुमार जी, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सरोज ठाकुर के साथ मिलकर मास्क का विरतण गया। उसी प्रकार अन्य जिलों में कैट टीम एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से मास्क वितरण गया। 
कैट के प्रदेशाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि निःशुल्क मॉस्क वितरण अन्य जिलों में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड-19 से बचाव, सर्तकता और रोकथाम है, जिस तरह देश के अन्य शहरों में कोरोना ने पैर पसारे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि खुद सुरक्षित रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करें। कोरोना से इस लड़ाई में कैट की प्रदेश और जिला इकाई हर कदम पर शासन-प्रशासन के जनजागरूकता अभियान में कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। जिलों में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। कैट टीम द्वारा आज एवं कल दो दिन में पूरे प्रदेश में लगभग दो लाख पच्चीस हजार मास्क का वितरण किया । 
कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  विक्रम सिंह देव ने कहा कि शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए व्यापारी एवं नागरिक स्वतरू ही मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी बनाये रखे तथा समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज करने की आदत डाल लेवें क्योंकि करोना से अभी लड़ाई बाकी है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.