Crime News
ट्रैक्टर घर के सामने पलटा - एक दर्जन से ज्यादा घायल, घटना खासपारा मवलीगुड़ा 11-May-2019
जगदलपुर। आड़ावाल से मावलीगुड़ा दुख घर मे शामिल होने के लिए ट्रैक्टर में आ रहे थे कि अचानक घर के सामने ही ट्रैक्टर पलट जाने से उसमे सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें परपा बाइसन 1 की मदद से उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए लाया गया है। जहाँ सभी घायलों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए घायलो के परिजनों ने बताया कि मावलीगुड़ा में रहने वाले कमल के घर मे दुख हुआ था। जिसके बाद आज आड़ावाल से मनकी, आरावती, पालकी, अनिता, लक्ष्मी, रामबती, अस्ती, पारो, हीरामणि, हुदाया के अलावा ट्रैक्टर में भरकर किराये के ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 17 केएन 2782 में सवार होकर सुबह निकले थे। दुख घर पहुचे ही थे की अचानक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते ट्राली पलट गई। घटना की जानकारी 112 को दिया गया। जिसके बाद परपा बाइसन 1 की टीम एम्बुलेंस से पहले पहुँचकर घायलो को अपनी वाहन में लेकर अस्पताल पहुची। जहाँ सभी घायलो को उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया गया। [5/11, 17:40] Akash Jagadalpur CG 24 news: जंगल मे अज्ञात युवक ने पेड़ में लगाई फाँसी अबतक नही चला पता परिजनों जगदलपुर आकाश मिश्रा आकाश मिश्रा नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मालगांव में आज सुबह पेड़ में युवक का शव लटका हुआ देखा गया, घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, युवक की शिनाख्त करने पर जुट गए हैं। लेकिन पता नही चल पाया। मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह मालगांव के जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया, इस अज्ञात युवक को जंगल में गाय चरा रहे युवक ने देखा था। जिसके बाद अपने परिजनों के साथ ही गांव के लोगों को भी बताया। घटना की जानकारी लगने के बाद नगरनार थाने की टीम मौके पर पहुंच शव को पीएम करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भिजवाया गया, वहीं अज्ञात के बारे में अब तक कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रही है। पुलिस गांव में अज्ञात युवक के बारे में पतासाजी करने में जुट गई है, वहीं गांव में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। आकाश मिश्रा की रिपोर्ट


RELATED NEWS
Leave a Comment.