National News
Sonia Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई....ट्वीट कर लिखी ये बात 09-Dec-2020
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Leader Sonia Gandhi) का जन्मदिन है। वह आज 74 साल की हो गई हैं। हालांकि सोनिया गांधी ने देश में कोरोना महासंकट और कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों आंदोलन की वजह से इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। वहीं पार्टी नेताओं से लेकर तमाम अन्य गणमान्य लोग कांग्रेस नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को बधाई देते हुए लिखा, ”सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उनको स्वस्थ रखे और दीर्घायु दे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.