National News
ACCIDENT : दूल्हे के साथ पीहर से विदा हुई दुल्हन… ससुराल की जगह पहुंची अस्पताल… दो की दर्दनाक मौत 12-Dec-2020
शनिवार को एक दुल्हन पीहर से विदा होने के बाद अपने ससुराल पहुंचने के बजाय दूल्हे के साथ अस्पताल पहुंच गई। चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार के पास सुबह दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार ड्राइवर और दूल्हे के ताऊ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह रतलाम के पास बड़नगर से पाली के लिए दो बोलेरो गाड़ियां दूल्हा- दुल्हन और परिजनों को लेकर रवाना हुई। दोनों की शुक्रवार रात ही शादी हुई थी। दूल्हे के रिश्तेदार तुलछाराम ने बताया कि एक गाड़ी में दूल्हा चेतन और दुल्हन दिव्या परिजनों के साथ थी। दूसरी गाड़ी में बाराती थे। गंगरार चैराहे पर दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे चल रहे कंटेनर में घूस गई। कंटेनर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ। इसमें ड्राइवर भगाराम और दूल्हे के ताऊ मलाराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हुए गए। हादसे की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.