National News
बड़ी खबर: हाथरस कांड का मास्टरमाइंड रऊफ़ विदेश भागते समय एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार 13-Dec-2020
लखनऊ। शनिवार को उत्तर प्रदेश में हुए हाथरस कांड को लेकर एक बड़ी कामयाबी मिली। भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी कि, हाथरस कांड में मास्टरमाइंड की गिरफ्तार हुई है। भाजपा प्रवक्ता ने लिखा कि, विदेश भागते समय एयरपोर्ट से हाथरस का मास्टर माइंड रऊफ़, PFI का अगुवा रऊफ़ पकड़ा गया है।इसका खुलासा करते हुए त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में गिरफ्तार हुए शख्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “ये है हाथरस का मास्टर माइंड रऊफ़, PFI का अगुवा रऊफ़ विदेश भागते समय एयरपोर्ट से धरा गया,हुआ खुलासा,हाथरस में हुई बड़ी साज़िश,घूंघट वाली भाभी से लेकर तमाम ‘चर्चित चेहरों’ ने पढ़ी PFI की लिखी हुई स्क्रिप्ट,नफ़रत फैला प्रदेश में जातीय दंगा कराने के लिए रऊफ़ को विदेशों से मिले करोड़ों।


RELATED NEWS
Leave a Comment.