National News
NEW YEAR : साल 2021 लेकर आएगा खुशियां… पहला ही दिन होगा बेहद खास… पढ़िए कैसे 25-Dec-2020
नए साल का पहला दिन लोगों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। नए साल का आगमन शुक्र-पुष्य नक्षत्र के संयोग में हो रहा है। ज्योतिष में इस नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सबसे अच्छा माना गया है। इस नक्षत्र में खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में खरीदारी करने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस संयोग में खरीदे गए सामान ज्यादा समय तक उपयोगी और अक्षय होते हैं। ऐसे में नए साल के दिन इस शुभ संयोग में खरीदारी करने का मौका मिलेगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार पुष्य योग इस 31 दिसंबर की शाम सात बजकर 50 मिनट से शुरू होकर एक जनवरी को पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदी-बिक्री के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शुक्रवार के स्वामी शुक्र देव हैं। ये सुख-समृद्धि देने वाले देवता हैं। इसलिए साल का पहला दिन शुभ रहेगा। नए साल के पहले ही दिन पुष्य योग में आभूषण, जमीन, घर, वाहन और नए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं कुछ दिन पहले 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आने से बीमारियां और व्यापारिक मंदी दूर होने के योग बन रहे हैं। जिसका शुभ असर नए साल में दिखाई देगा। जनवरी में दो बार बनेंगे पुष्य नक्षत्र के संयोग ज्यातिषाचार्यों के अनुसार जनवरी में दो बार पुष्य नक्षत्र के संयोग बन रहे हैं। नए साल के पहले दिन शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र होने से शुक्र पुष्य का संयोग बन रहा है। इस दिन सुख-सुविधाएं और विलासिता से जुड़ी चीजों की खरीदारी शुभ मानी गई है। दूसरा पुष्य संयोग 28 जनवरी बृहस्पतिवार को बन रहा है। यह गुरू पुष्य संयोग होगा। इस दिन हर तरह की खरीदारी करना शुभ है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.