State News
भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार -भतीजे अजय शर्मा केस मामला 30-May-2019
रमन राज में चोर लुटेरे घोटालेबाज भूमाफिया नगर सेठ की तरह रहे और सीधे साधे ईमानदार लोग त्रस्त थे रायपुर/30 मई 2019/भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के अपने भतीजे अजय शर्मा पर धान के हेराफेरी मामले पर हुई पुलिस की कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बताने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर धान के हेरा फेरी में फंसे आरोपियों को बचाने पुलिस की कार्यवाही को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा 2015 में धान के हेरा फेरी मामले पर अजय शर्मा के ऊपर मैनपुर सहित अलग अलग थानों में 9 मामले दर्ज है।अगर राजनैतिक रसूख का दबाव पुलिस पर नही डालते तो किसानों को अब तक न्याय मिल जाता। किसानों के धान में हेराफेरी करने वाले को बचाकर भाजपा सरकार ने अपने किसान विरोधी चेहरे को उजागर किया है।घोटालेबाज,हेराफेरी करने वाले भ्र्ष्टाचारी ,किसानों की जमीनों पर कब्जा करने वाले, सूदखोर, अपराधियो को संरक्षण देना ही भाजपा की संस्कृति है। रमन सिंह के15 साल के कार्यकाल में चोर लुटेरे घोटालेबाज भूमाफिया नगर सेठ की तरह थे और सीधे साधे ईमानदार जनता त्रस्त थी।सत्ता बदलते ही भाजपा सरकार के दौरान सताये हुये लोग अब न्याय के लिये कांग्रेस सरकार के पास आ रही है। राजनैतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर दबाये गये प्रकरणों पर कार्यवाही हो रही है तो भाजपा नेताओं को बदलापुर नजर आने लगा है।15 साल तक सत्ता का का दुरुपयोग भष्टाचार और कमीशनखोरी करने वालों को अपने कर्मो की सजा तो मिलेगी ही । भाजपा के जिन नेता कार्यकर्ता ने अच्छे कर्म किये है वो रमन सिंह की सत्ता जाने से खुश है जिसने सत्ता का दुरुपयोग किया है किसानों युवाओ मजदूरों महिलाओ को सताया है । जेल जाने से डरे हुये भ्रष्टाचारी कमीशनखोर जरूर बदलापुर बदलापुर चिल्ला रहे है। CG 24 News


RELATED NEWS
Leave a Comment.