State News
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में किया पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन 31-May-2019
जगदलपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां लालबाग पुलिस कोर्डिनेशन सेंटर परिसर में नवनिर्मित पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर(आधुनिक जिम) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा निर्माण किए जा रहे शहीद स्मारक स्थल(वॉर सेमेट्री) के मॉडल का भी अवलोकन किया। यह स्मारक लगभग 150 करोड़ की लागत से बनेगा। पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर लगभग 1 करोड़ की राशि से बनाया गया है। यंहा व्यायाम के लिये अत्याधुनिक मशीन और उपकरण लगाए गए हैं। उद्धघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी एक मशीन पर वर्ज़िश किया। वॉर सेमेट्री (शहीद स्मारक स्थल) का निर्माण जगदलपुर शहर के आमागुड़ा चौक के पास निर्माण किया जाएगा, जिसमें शहीदों के नामों का उल्लेख किया जाएगा। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह,सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचन्द जैन, मुख्य सचिव सुनील कुजूर,डी. जी. डी एम अवस्थी, डी जी नक्सल ऑपरेशन गिरधारी नायक, बस्तर आई जी श्री विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर अमृत खलखो, कलेक्टर डॉ अयाज तम्बोली,सहित जनप्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। CG 24 News - Akash Mishra


RELATED NEWS
Leave a Comment.