State News
पटवारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल समाप्त : वापस लेंगे डिजिटल हस्ताक्षर - 02-Jun-2019
राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री प्रेम साय सिंह से मुलाकात के बाद 13 मई से की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया है। वहीं प्रतिकात्मक रुप से जमा किए गए DSC यानी डिजिटल हस्ताक्षर वापस लेने का फैसला भी किया है| प्रदेश में पटवारियों द्वारा पिछले 13 मई से शुरु अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष अश्विनी कुमार वर्मा के नेतृत्व में आये संघ के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर समस्याओं को सुना और उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया - राजस्व मंत्री के आश्वासन से संतुष्ट पटवारी संघ ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। पटवारियों के हड़ताल की मुख्य वजह 1 मई से लागू ऑनलाइन भूईंया सॉफ्टवेयर में तकनीकी त्रुटियां थीं जिसके कारण आम किसानों सहित भूस्वामियों को कई तरह की परेशानियां हो रही थी। इससे पहले ऑफलाइन भूईंया सॉफ्टवेयर लागू था, जिसमें पटवारियों को काम करने में सुविधा होती थी। लेकिन नये सॉफ्टवेयर ने पटवारियों के साथ-साथ आम लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी थी। इन्हीं परेशानियों के विरोध में प्रदेश भर के पटवारियों ने 13 मई से अपने-अपने डिजिटल हस्ताक्षर जमाकर हड़ताल करना शुरु कर दी थी | जिससे राजस्व संबंधी कामकाज ठप हो गया था। पटवारियों की मांग थी कि ऑनलाइन भूईंया सॉफ्टवेयर की तकनीकी त्रुटियों को जल्द सुधारा जाये या फिर पुराने ऑफलाइन सॉफ्टवेयर सिस्टम को लागू किया जाये।cg24news पटवारियों ने अपने हड़ताल के क्रम में 3 जून से शुरु होने जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी थी। राज्य शासन ने पटवारियों की समस्या पर विचार विमर्श करने के बाद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की त्रुटियों को सुधारना शुरु कर दिया है। और पटवारी संघ को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आश्वस्त किया है कि उनकी हर समस्या का समाधान जल्द कर दिया जायेगा। पटवारी संघ ने कल से कामकाज मैं लौटने का निर्णय लिया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से हुई चर्चा में पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा , सचिव राजेश बंजारी, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे | CG 24 News


RELATED NEWS
Leave a Comment.