National News
बंगाल चुनाव से पहले केंद्र का बड़ा फैसला, अब हर साल ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाएंगी नेताजी सुभाष का जन्मदिन 19-Jan-2021
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) का जन्मदिन मनाने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के के रूप में मनाएगी। यह जानकारी खुद केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी है। बता दें कि सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया है जब बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मोदी सरकार इस बार नेताजी की 125वीं जयंती को यादगार तरीके से मनाने की दिशा में जोर शोर से जुटी है। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए मोदी सरकार एक उच्च स्तरीय समिति भी बीते दिनों गठित कर चुकी है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.