State News
छत्तीसगढ़: महिला नक्सली ने फंदा लगाकर जान दी, ट्रांजिट बैरक के बाथरूम में लटकता मिला शव 24-Feb-2021
दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार शाम एक सरेंडर महिला नक्सली ने आत्महत्या कर ली। उसका शव DRG के ट्रांजिट होस्टल में फंदे से लटकता हुआ मिला। महिला नक्सली के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला नक्सली ने 4 दिन पहले ही सरेंडर किया था। SP अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, गुडसे, कटेकल्याण निवासी कुमार पांडे कवासी (20) ने 19 फरवरी को 5 अन्य महिला नक्सलियों के साथ सरेंडर किया था। इसके बाद से ही DRG के ट्रांजिट होस्टल (विश्राम गृह) में पुलिसकर्मियों की निगरानी में रह रही थी।


RELATED NEWS
Leave a Comment.