National News
Covid-19: देश में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 16,577 नए मामले और 120 मौतें दर्ज 26-Feb-2021
नई दिल्ली। देश में बीते एक हफ्ते से कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 16,577 नए मामले दर्ज हुए हैं। केंद्रीय मंत्रालय ने कहा है कि अब देश में कुल मामलों की संख्या 1,10,63,491 हो गई है। इसी दौरान 120 मौतें होने के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,825 हो गई है। शुक्रवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों की संख्या एक दिन पहले की संख्या से 161 कम है, फिर भी कोविड मामलों की बढ़ती संख्या ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। मामलों के पॉजिटिव आने की दर धीरे-धीरे बढ़ रही है और अब यह 1.41 फीसदी हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 12,179 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब देश में कोरोना के 1,55,996 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक कुल 1,07,50,680 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिकवरी दर 97.17 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.