Rajdhani
सामाजिक और पारवारिक जिम्मेदारियों के साथ कोविड काल में सक्रिय कोरोना वारियर्स महिलाओं का ब्लू-बर्ड फाउंडेशन द्वारा 8 मार्च को सम्मान किया जाएगा । 06-Mar-2021

 छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था ब्लू बर्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ स्वयं सिद्ध नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। समारोह में कोरोना  संकटकाल के विकट परिस्तिथि में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली महिला विभूतियां सम्मानित होंगी जिनमें डॉक्टर,नर्स,पुलिसकर्मी, टीचर आदि उत्कृष्ट सेवारत महिलाएं शामिल है। दुनिया की आधी आबादी , नारी शक्ति की भूमिका देश व समाज के नव निर्माण में हमेशा अग्रणी रही है। भारतीय समाज में नारी को शक्ति स्वरूपा माना गया है, वे हर स्थिति में सम्मानिया रहीं हैं। इसी प्ररिप्रेक्ष्य में  8 मार्च को ब्लू-बर्ड फॉउंडेशन द्वारा नगर निगम गार्डन में संध्या 4 बजे महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की धर्मपत्नी श्रीमती शकुन शिव कुमार डहरिया, दीप्ति प्रमोद दूबे, सुश्री राजकुमारी दीवान, संस्था की संचालिका शिवानी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। शिवानी सिंह ने बताया कि हमारे  कोरोना योद्धा कोरोना संकट काल में अपनी जीवन की परवाह किये बिना हमारी रक्षा की और ना केवल सामाजिक रूप से अपनी अहम भूमिका परिलक्षित की बल्कि परिवार के प्रति समर्पित रहकर समाज के लिए भी अपनी महती जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया, जिसके लिए यह महिलाएं बधाई व सम्मान के पात्र है, इसी परिप्रेक्ष्य नारी विभूतियों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.