State News
BREAKING : बाघ की खाल बेचने निकले थे… 5 पुलिसकर्मी, 3 स्वास्थ्य कर्मी… पुलिस ने दबोचा… तो मचा हड़कंप 12-Mar-2021
जगदलपुर। बात सुरक्षा की हो, चाहे किसी भी मायने में तो, सबसे पहले जुबान पर पुलिस ही आता है। लेकिन जब पुलिस ही अपराधिक वारदातों में शामिल हो जाती है, तो कुछ लोगों की वजह से पूरा महकमा शक के दायरे में आ जाता है। ऐसा ही एक मामला बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से सामने आया है, जहां आज सुबह 5 पुलिस कर्मियों के साथ 3 स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस ने बाघ के खाल की तस्करी के मामले में धर दबोचा है। इस जानकारी के सामने आते ही पूरे संभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाघ की खाल की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के बाद अलर्ट हुई पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। वहीं आज सुबह 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य कर्मचारी को रंगे हाथों दबोचा। पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है ​कि आरोपी बीजापुर से बाघ के शिकार के बाद खाल लाए हुए होंगे। ​फिलहाल पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही मीडिया को बयान देगी।


RELATED NEWS
Leave a Comment.