National News
Breaking : फैक्ट्री की तीसरी मंजिल का लेंटर गिरा, 5 मजदूरों की मौत, 35 से अधिक घायल 06-Apr-2021

पंजाब/रायपुर। ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री की तीसरी मंजिल का लेंटर भराभराकर गिर जाने से 5 मजदूरों की मौत की खबर आ रही है। बता दें कि 35 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों की माने तो इमारत गिरने की आवाज किसी धमाके से कम नहीं थी। आस-पास के सारे लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। दरअसल मामला पंजाब के लुधियाना का है। राहत दल ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाल लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों में 12 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका यह जताई जा रही है कि अभी भी मलबे में कुछ मजदूर फंसे हुए होंगे। फिलहाल उन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और मलबे में दबे मजूदरों की तलाश की जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.