National News
BIG BREAKING : भाजपा के पूर्व सांसद की कोरोना से मौत, राजधानी के अस्पताल में थे भर्ती 10-Apr-2021
नई दिल्ली। प्रयागराज के प्रतिष्ठित कारोबारी, पूर्व सांसद और पूर्व नगर प्रमुख श्यामाचरण गुप्ता का बीती रात नई दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके चलते श्यामाचरण को बेतहर इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया था। वहां भी उनकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। शुक्रवार शाम स्थिति गंभीर होने पर उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। रात 12 बजे श्यामाचरण ने अंतिम सांस ली। आपको बता दे बीड़ी, रिएल स्टेट, मिल, डेयरी का कारोबार करने वाले समूह श्याम ग्रुप के संस्थापक श्यामाचरण गुप्ता 2004 में समाजवादी पार्टी और 2014 में इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने थे। सांसद बनने से पहले श्यामाचरणण गुप्ता शहर के नगर प्रमुख रहे। नौ फरवरी 1945 में बांदा में जन्में श्यामाचरण सामान्य व्यक्ति के तौर पर प्रयागराज और यहां व्यवसाय का साम्राज्य खड़ा किया। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले श्यामाचरण भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए और बांदा लोकसभा सीट से आखिरी बार चुनाव लड़े थे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.