State News
BIG BREAKING: 3 दिनों से अगवा किए SI को नक्सलियों ने किया हत्या, शव को सड़क पर फेंककर हुए फरार, नक्सली पर्चा भी बरामद 24-Apr-2021
बीजापुरः केंद्र और राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बीजापुर में नक्सलवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। आए दिन नक्सली जवानों को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। कि नक्सलियों ने 3 दिनों से अपहरण किए जवान एसआई मुरली ताती की हत्या कर दी है। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। हत्या के बाद देर राज नक्सलियों ने जवान का शव नांदलूर के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। वहीं जवान के शव के पास एक नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया। पर्चा में नक्सलियों ने जवान की हत्या के बारे में बताया। बता दें कि 21 अप्रैल को नक्सलियों ने जवान को उसके घर से अगवा किया था। जवान की रिहाई के लिए गोंडवाना समाज एक समिति का गठन कर नक्सलियों से मिलने वाले थे। इस बीच नक्सलियों ने अगवा जवान की बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जवान की लाश बरामद कर लिया है। वहीं, परिजनों ने मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से जवान को रिहा करने की गुहार लगाई थी लेकिन नक्सलियों में आज जवान की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक जवान मुरली ताती के संबंध में कल पर्चा भी जारी किया था। उसमें मृतक जवान मुरली ताती को जन अदालत में सजा के तौर पर हत्या करने की बात कही गई थी। यह पर्चा पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी ने जारी किया। यह पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। ैच् कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.