State News
छग कांग्रेस के नेता… बसंत का निधन… CM बघेल ने दी श्रद्धांजलि… डॉ महंत व होरा ने व्यक्त किया शोक 25-Apr-2021
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का आज तड़के देहावसान हो गया। अपोलो अस्पताल में उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाने में सफलता नहीं मिल पाई। वे 55 साल के थे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता बसंत शर्मा को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में पिछले हफ्ते भर्ती कराया गया था। करीब सप्ताह भर तक उपचार चलने के बाद आज सुबह उन्हें गहरा हृदय आघात लगा और उन्होंने दम तोड़ दिया।बसंत शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता थे। वे कई बार पार्षद रहे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे। कुछ महीने पहले कोरोना से उनके DSP भाई की मौत हो गई थी। बसंत शर्मा के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व CGOA महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। CGOA महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भरे मन से बिलासपुर के बसंत शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा डीएलएस कॉलेज के संचालक छोटू प्रशांत के साले के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि यूनियन क्लब परिवार भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। CGOA व यूनियन क्लब के महासचिव होरा ने उनके निधन पर बताया कि बहुत ही कम समय बसंत शर्मा मेरे अलावा क्लब के बहुत से वरिष्ठ सदस्यों के दिल के करीब आ गए थे। उनके निधन पर यूनियन क्लब के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के अलावा सुरेश कुकरेजा, जयराज आर्य, शशांक शर्मा, स्वर्णपाल चावला, डॉ. ए. फरिश्ता, संजय भंसाली सहित क्लब परिवार ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.