State News
छत्तीसगढ़ : BSF कैंप पर नक्सलियों का हमला... 30 मिनट चली मुठभेड़ के बाद जवाबी कार्रवाई में भाग निकले नक्सली…! 25-Apr-2021
रायपुर/छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित BSF कैंप पर नक्सलियों ने रात को हमला कर दिया है,महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गट्‌टा थाने पर हमले के बाद अब नक्सलियों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में BSF कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने की है। IG पी. सुंदरराज ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में BSF का कामतेड़ा कैंप है। इसी कैंप पर रात करीब 8.30 बजे नक्सलियों ने नदी किनारे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान BSF और DRG के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। कैंप के सभी जवान सुरक्षित हैं। फिलहाल आसपास के इलाके में सर्चिंग की जा रही है। एक दिन पहले ही कांकेर से 14 किमी दूर महाराष्ट्र के थाने पर किया था हमला बताया जा रहा है कि नक्सली पहले से ही इस कैंप का विरोध करते रहे हैं। कैंप के बाहरी हिस्से में नक्सलियों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी संख्या में नहीं थे। इससे एक दिन पहले ही 22 अप्रैल की रात नक्सलियों ने कांकेर जिले की सीमा से 14 किमी दूर महाराष्ट्र के जांबिया गट्टा थाना पर हमला किया गया। थाने के सामने बने मकानों की आड़ में करीब 100 से अधिक नक्सलियों ने देशी राकेट लांचर व गोलियां दागी थी।


RELATED NEWS
Leave a Comment.