State News
बिलासपुर जिले में भी 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, अब तक प्रदेश के इन 18 जिलों में बढ़ाया गया प्रतिबंध 25-Apr-2021
बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर जिले में भी 6 मई सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, जिला कलेक्टर सारांश मित्तर ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान कुछ आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इसके पहले आज प्रदेश के गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिले में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, इस जिले में भी 6 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। कड़े प्रतिबंधों के साथ अतिआवश्यक सेवाओं की अनुमति मिलेगी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने आदेश जारी किया है। वहीं रायगढ़ जिले में भी 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, यहां भी सुबह 6 बजे तक आदेश प्रभावी रहेगा। कलेक्टर भीम सिंह ने आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन वाले जिले 1. दुर्ग- 6 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक 2. रायपुर- 9 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक 3. राजनांदगांव- 10 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक 4. बेमेतरा- 10 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक 5. बालोद- 10 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक 6. बलौदाबाजार- 11 अप्रैल से 29 अप्रैल 7. कोरिया- 11 अप्रैल से 28 अप्रैल 8. धमतरी- 11 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक 9. जशपुर- 11 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक 10. कोरबा- 12 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक 11. सूरजपुर- 13 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक 12. सरगुजा- 13 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक 13. जांजगीर- 13 अप्रैल से 28 अप्रैल 14. गरियाबंद- 13 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक 15. बिलासपुर- 14 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक 16. रायगढ़- 14 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक 17. महासमुंद- 14 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक 18. मुंगेली- 14 अप्रैल से 26 अप्रैल 19. बलरामपुर- 14 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक 20. पेंड्रा- 14 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक 21. कवर्धा- 21 अप्रैल से 29 अप्रैल 22 जगदलपुर- 15 अप्रैल से 26 अप्रैल 23. बीजापुर- 16 अप्रैल से 26 अप्रैल 24. दंतेवाड़ा- 18 अप्रैल से 27 अप्रैल 25. नारायणपुर- 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 26. कांकेर- 19 अप्रैल से 05 मई सुबह 6 बजे तक 27. कोंडागांव- 20 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक 28. सुकमा- 20 अप्रैल से 1 मई


RELATED NEWS
Leave a Comment.