National News
शादी समारोह में दुल्हन ने पहना गोलगप्पे का मुकुट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, देखे…. 09-Jul-2021
नईदिल्ली: अक्सर सोशल मीडिया में कई तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। जिसे देखकर लोग हंसी से लोट पोट हो जाते है। इसमें से कुछ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक शादी में दुल्हन ने गोलगप्पे से बना हार का मुकुट पहनी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। वीडियो एक शादी समारोह का है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दुल्हन रेड कलर की शादी वाली ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो में कोई उसे गोलगप्पे से बना मुकुट पहना रहा है। वहीं, उसने गले में कई गोलगप्पे से बनी एक माला भी पहन रखी है। वीडियो में कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो दुल्हन के पीछे और बगल में खड़े हुए हैं। इस दौरान दुल्हन भी काफी खुश दिखाई दे रही हैl.इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ’ नामक एक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ”दुल्हन अक्षया और दूल्हे अभिषेक को बहुत बधाई। यह मेकअप रात तीन बजे किया गया, जबकि वीडियो को दोपहर तीन बजे शूट किया गया. स्किन पर बिना किसी पैच के बहुत अच्छी तरह से फिनिश किया गया है।”


RELATED NEWS
Leave a Comment.