National News
Aaj Ka Panchang 13 July 2021: विनायक चतुर्थी, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल 13-Jul-2021
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन मंगलवार है। तृतीया तिथि सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा रात 8 बजे से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। आज का शुभ मुहूर्त तृतीया तिथि - सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक सिद्धि योग - दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक मघा नक्षत्र - देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा - रात 8 बजे से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक व्रत और त्योहार 13 जुलाई को विनायक चतुर्थी व्रत किया जायेगा। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना करके व्रत रखना शुभ माना जाता है। सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 16 मिनट सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 51 मिनट चंद्रोदय- सुबह 8 बजकर 2 मिनट चंद्रास्त- शाम 9 बजकर 31 मिनट आज का राहुकाल दिल्ली - दोपहर बाद 03:54 से शाम 05:38 तक मुंबई - शाम 04:02 से शाम 05:41 तक चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:58 से शाम 05:42 तक लखनऊ - दोपहर बाद 03:37 से शाम 05:20 तक भोपाल - दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:28 तक कोलकाता - दोपहर बाद 03:03 से शाम 04:44 तक अहमदाबाद - शाम 04:06 से शाम 05:47 तक चेन्नई - दोपहर बाद 03:27 से शाम 05:03 तक


RELATED NEWS
Leave a Comment.