National News
BIG BREAKING : कमलनाथ बनाए जा सकते हैं पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष, प्रियंका व सोनिया से मिले पूर्व सीएम 15-Jul-2021
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में बड़े संकेत मिल रहे है। सूत्रों से​ मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलना​थ को एक्टिंग प्रेसिडेंट या वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया जा सकता है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने आने वाले कुछ महीनों में पार्टी का नया अध्यक्ष चनने का प्रक्रिय भी शुरू कर देगी। जानकारी मिली है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। इसके बाद बड़े फेरबदल हो सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) सेशन अगस्त महीने में हो सकता है। कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी के संकेत सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ को कांग्रेस के संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल, कमलनाथ की पैठ कांग्रेस के सभी तबकों में है। इसके मद्देनजर उनको एक्टिंग प्रेसिडेंट या वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाया जा सकता है। हालांकि अभी कोई इस पर औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह विचार अभी प्राथमिक स्टेज पर है। फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का कामकाज देख रही हैं। पार्टी में एक तबका काफी वक्त से चाहता है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद को फिर से संभाल लें। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ कोषाध्यक्ष के पद के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं हैं। वह पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए अपनी रजामंदी दे सकते हैं। कमलनाथ ने गुरुवार को सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात भी की, इस मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। कांग्रेस ने सुलझाई पंजाब की आंतरिक जंग कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में पार्टी के अंदर चल रही कलह को शांत करवाने का भी फॉर्मूला ढूंढ लिया है। आज ही जानकारी मिली है कि वहां कैप्टन अमरिंदर सिंह (captain amrinder singh) पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh sidhu) को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.