National News
18 जुलाई 2021 का पंचांग: नवमी और स्वाती नक्षत्र है आज, दुर्गासप्तशती के पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य 18-Jul-2021
18 जुलाई 2021 का पंचांग। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी व स्वाती नक्षत्र है। आज गुप्तनवरात्र की पावन नवमी है। माता काली की उपासना करें। भगवान सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान व विष्णु जी की विधिवत पूजा करें तथा श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नवमी को दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। आज का पंचांग 18 जुलाई 2021 (Today Panchang): दिनांक 18 जुलाई 2021 दिवस रविवार माह आषाढ़,शुक्ल पक्ष तिथि नवमी सूर्योदय 05:39 am सूर्यास्त 07:16 pm नक्षत्र स्वाती सूर्य राशि कर्क चन्द्र राशि तुला करण बालव01:40pm तक फिर कौलव योग साध्य


RELATED NEWS
Leave a Comment.