National News
आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख 18-Jul-2021
मुंबई। महारष्ट्र की राजधानी मुंबई में कुदरत का कहर कुछ यूँ बरपा की कई लोगों की जान चले गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 4 घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई। 17 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 5 ने विक्रोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया। यहां पांच मकान ढह गए। NDRF की टीम मलबा हटा रही है।ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि चेंबूर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 2 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, DCP (जोन 7) प्रशांत कदम ने बताया कि विक्रोली में गिरी इमारत के मलबे से 5 शव बरामद किए गए हैं। 5-6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख चेंबूर के इस इलाके में संकरी गलियां, इससे रेस्क्यू में मुश्किल चेंबूर में जिस जगह हादसा हुआ वहां संकरी गलियां हैं। यह कुछ ऊंचाई पर भी है। इसकी वजह से NDRF की टीम को वहां पहुंचने में मुश्किल आई। एंबुलेंस को तो बस्ती से कुछ बाहर ही खड़ा किया गया। यहां अभी राहत और बचाव का काम चल रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। मलबे में बच्चे भी दबे थे। हमने कई लोगों को मलबे से निकाला और घायलों को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया। BIG NEWS : आसमान से बरसी मौत, 4 अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख मृतकों के परिजनों को PM ने 2 लाख, CM उद्धव ने 5 लाख देने की घोषणा की हादसे में जान वालों के परिजनों को PMO ने PMNRF से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे। यहां रहने वालों को शिफ्ट किया जाएगा: नवाब मलिक महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि हम खतरनाक स्थिति में रह रहे लोगों को तत्काल स्थाई बस्तियों में शिफ्ट करने का फैसला करेंगे। BMC घटना की जांच करेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इन हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बुहत दुःख हुआ। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। राहत और बचाव कार्य में सफलता की कामना करता हूं। भांडुप और अंधेरी इलाके में हुए हादसे में 1-1 व्यक्ति की मौत ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई के भांडुप में दीवार गिरने की घटना में एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई। वहीं, अंधेरी इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई।


RELATED NEWS
Leave a Comment.