National News
हैवानियत की हद: मां से मिलने के बहाने ले गया, सेक्स किया और फिर गला दबाकर ली पत्नी की जान 27-Jul-2021
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज मामले सामने आया है। मां से मिलने के बहाने ले गया, फिर सेक्स करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि महिला ने पहले व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था लेकिन फिर जब आरोपी ने महिला से शादी करने की बात कही तो महिला ने अपनी शिकायत वापस लेली और जेल से छूटने के बाद पिछले साल युवक ने महिला से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के छह महीने बाद ही युवक ने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को मां से मिलने बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गया, वहां एक रास्ते में उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की और संबंध बनाने के बाद महिला की हत्या कर दी। क्या है पूरा मामला? पिछले साल जून में महिला ने शिकायत की थी कि राजेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया था और राजेश को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। बाद में शादी की बात सामने आने पर महिला ने अपनी शिकायत वापस लेली थी। अक्टूबर में राजेश को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था। दोनों ने दिसंबर में शादी कर ली थी। महिला के परिवार का आरोप है कि राजेश उसे प्रताड़ित करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण महिला अपने परिवार के पास लौट आई थी, लेकिन राजेश ने मनाकर उसे वापस अपने साथ ले गया। वह 11 जून को अपनी मां को चेक करने के बहाने महिला को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के अपने गांव ले गया। महिला के परिवार ने बताया कि तभी से उसका फोन बंद था


RELATED NEWS
Leave a Comment.