State News
पुलिसकर्मी लूटता रहा आबरू, गर्लफ्रेंड बनाती रही वीडियो, अब दोनों कर रहे ब्लैकमेल, पीड़िता ने लगाया ये आरोप 08-Aug-2021
भोपाल : देश में रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद, इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहा है। लगातार दरिंदे ऐसी घटनाओं कोे अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आया है। दरअसल, युवती ने एक पुलिसकर्मी पर रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोपी सिपाही युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक युवती का शोषण करता रहा। यही नहीं महिला का आरोप है कि उसका एक बेटा भी है, जिसका पिता आरोपी सिपाही ही है। महिला की शिकायत पर शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ सिपाही राहुल जाट के खिलाफ दुष्कर्म समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिपाही की गर्लफ्रेंड को भी आरोपी बनाया है। हालांकि, अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक 30 साल की युवती अपने पति से अलग रहती है। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती राहुल जाट से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सिपाही की गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी, जिसने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था।


RELATED NEWS
Leave a Comment.