State News
नशे में धुत लड़कियों ने कार से डिलीवरी बॉय को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत 08-Aug-2021
इंदौर: एबी रोड पर नशे में धुत लड़कियों ने अपनी कार से फूड डिलीवरी कंपनी swiggy के डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर कुचल डाला। कार युवक कुकु चलते हुए निकली। घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। लड़कियां इतनी ज्यादा नशे में थी कि ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जहां पर डिलीवरी बॉय देवीलाल को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली युवतियां विजयनगर से ट्रेजर टाउन की ओर जा रही थी। कार में ड्राइव कर रही लड़की के अलावा तीन लड़कियां और भी थी और चारों पार्टी से आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। यानी लड़कियां नशे में थीं। चारों 12th एग्जाम पास होने की खुशी में पार्टी कर वापस लौट रहीं थी। नशे में होने की वजह से कार ड्राइव कर रही लड़की ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। कार डिवाइडर फांदकर पलटी खाते हुए रोड के दूसरी ओर बाइक से जा रहे डिलीवरी बॉय पर चढ़ गई नितिन माहेश्वरी की बेटी गार्गी माहेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज चश्मदीदों ने बताया कि कार गार्गी माहेश्वरी चला रही थी। कार संचय G-39, MIG कॉलोनी (इंदौर) के नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है। कार में मौजूद 3 लड़कियां ट्रेजर टाउनशिप में रहती हैं। गार्गी, तीनों को छोड़ने जा रही थी। लड़कियां बहुत ज्यादा शराब के नशे में थीं। पुलिस ने देर रात ही कार की ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। CAR नंबर MP-09-CR-3224 से एक्सीडेंट हुआ राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। तेजपुर गड़बड़ी, AB रोड से गुजर रही कार (MP-09-CR-3224) दूसरी साइड पर जाते हुए बाइक (MP 09 NZ 2073) पर पलट गई। हादसे में हरदा जिले के ग्राम काकरिया के रहने वाले डिलीवरी बॉय देवीलाल सिंह की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह फूड डिलिवरी के बाद घर लौट रहा था।


RELATED NEWS
Leave a Comment.