State News
MURDER : खाना को लेकर पति—पत्नी के बीच विवाद, मासूम बेटे के सामने पत्नी का गला घोंट की हत्या 08-Aug-2021
भिलाई के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने ढाई साल के बच्चे के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वे लड़ते हुए बाड़ी में पहुंच गए। जहां पति ने गमछे से महिला का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। पत्नीहंता आरोपी पत्नीहंता आरोपी जानकारी के मुताबिक खुड़मुड़ा निवासी खारुन सोनकर की करीब 4 साल पहले किरण सोनकर से शादी हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बच्चा भी है। एएसपी अनंत साहू ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी मोटी बातों को लेकर विवाद होता था। शनिवार दोपहर को भी दंपत्ति के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद खारुन ने गमछे से किरण का गला दबा दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद खारुन वहां से भाग निकला। हत्या का पता ऐसे चला थोड़ी देर बाद जब आरोपी का चाचा वहां पहुंचा तो हत्या का पता चला। बाड़ी में शव पड़ा देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं गांव से भागने की फिराक में पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही पकड़ लिया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.