National News
BIG NEWS : ड्रेस का माप लेने के आड़ में अश्लील हरकत, पड़े इतने थप्पड़ कि हो गया बेसुध 09-Aug-2021
महाराष्ट्र के अमरावती में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को महंगी पड़ गई। अश्लील हरकत करने वाले सिक्योरिटी इंचार्ज की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। इंचार्ज को इतने थप्पड़ मारे गए कि वह बेसुध हो गया। 50 वर्षीय अरुण गाडवे अमरावती रिम्स अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड का इंचार्ज है, जिस पर अपने कर्मचारी महिलाओं का ड्रेस कोड का माप लेने के आड़ में अश्लील हरकत करने का आरोप है। आरोप यह भी है कि वह महिलाओं के आनाकानी करने पर उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी देता था। इसकी शिकायत महिलाओं ने मनसे कार्यकर्ताओं को की, जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने बीच रास्ते अरुण गाडवे को रोक लिया और थप्पड़ से धुनाई कर डाली। बाद में मनसे कार्यकर्ताओं ने उसे राजापेठ पुलिस थाने के हवाले कियास जहां पर उसके खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मनसे नेताओं की माने तो रिम्स अस्पताल का सिक्योरिटी इंचार्ज अपने यहां महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकतें करता था, आज तो उसने हद कर दी, उसने ड्रेस का माप लेने की आड़ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की, जिसकी शिकायत महिला कर्मचारियों ने हमारे पदाधिकारियों से की। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने सिक्योरिटी इंचार्ज अरुण गाडवे को बीच रास्ते रोका और पूछताछ की। फिर मनसे कार्यकर्ताओं ने उस पर थप्पड़ की बरसात शुरू कर दी। मनसे कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने उसे इतना पीटा कि वह बेहाल हो गया। कुछ पदाधिकारियों ने उसे गाड़ी में बिठाकर राजापेठ पुलिस थाने के हवाले कर दिया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.