National News
अगर आपके पास है इस पक्षी का पंख, तो आप रातों-रात हो जाएंगे मालामाल, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान 09-Aug-2021
नई दिल्ली: वैसे तो लोग पुराने चीजों को बहुत ही संभालकर रखते है। लेकिन क्या आपको पता है वो पुरानी चीज आपकी जिंदगी बदल सकती है। जीं हां ऐसा ही कुछ विशेष पक्षियों का पंख है। कुछ पक्षी हमारे आस-पास तो होते हैं, लेकिन हम उनकी कीमत नहीं जान पाते। जब हमें पता चलता है कि उसके पंख की कीमत लाखों में है तो हमारे होश उड़ जाते हैं। धरती पर एक ऐसा पक्षी है, जिसका घोसला भी आसानी से नहीं मिल पाता है। इस पक्षी को ढूंढने के लिए शिकारी महीनों तक जंगलों में भटकते रहते हैं। अगर उन्हें पक्षी का पंख मिल जाता है, तो वह मालामाल हो जाते हैं। यह पक्षी आइसलैंड के जंगलों में पाया जाता है। इसका नाम ईडर पोलर बत्तख है। इनके पंख बेहद ही गर्म और हल्के होते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस पक्षी के पंखों की ज्यादातर डिमांड इंटरनेशनल मार्केट में है और कीमत इतनी ज्यादा है कि आपको यकीन ही नहीं होगा। इनके पंखों को प्राकृतिक फाइबर भी माना जाता है। इसी वजह से इसके पंख सोने के भाव में बिकते हैं। ईडर पोलर बत्तख की खोज में शिकारी पश्चिम आइसलैंड के ब्रेइआफजोरिउर खाड़ी में गर्मियों के मौसम में जंगलों में निकलते हैं।बतख की निचली गर्दन से घोसलों में बैठे-बैठे फाइबर हटता है। पंखों के रेशे तभी परिपक्व होते हैं। जब बत्तख उन पर बैठकर अपने अंडे देती है। अच्छी बात यह है कि पंखों को पाने के लिए शिकारी इन पक्षियों को मारते नहीं हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 800 ग्राम फाइबर की कीमत करीब 3.71 लाख रुपये है। चूंकि ईडर पोलर बत्तख में फाइबर की मात्रा बहुत ही कम होती है, इससे अधिक पंख मिलना बहुत मुश्किल है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.