State News
CG ACCIDENT BREAKING : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ़्तार ट्रेक्टर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 घायल 09-Aug-2021
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल है। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव की है। ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में भीषण हादसे में दो महिला और बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी। 19 ग्रामीण घायल हैं। जिसमें से 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कटेकल्याण की ओर आदिवासी दिवस मनाने जा रहे थे। तभी टेटम और तेलम गांव के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेतनुमा डबरी में पलट गई। ट्रैक्टर में 23 लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिससे 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं। हादसे में 19 घायल है, जिनमे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी मृतक टेटम गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना में कई लोग घायल भी हैं। जिन ग्रामीणों की मौत हुई है। वो सभी टेटम गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में उषा मांडवी, दसई कवासी, दिनेश मरकाम, फूफे कवासी शामिल हैं। मृतकों में दसई कवासी और दिनेश मरकाम नाबालिग है, जिनकी उम्र 16 साल और 9 साल है। पुलिस ने सभी घाय़लों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक टेटम गांव से 23 से ज्यादा ग्रामीण एक ट्रैक्टर पर सवार होकर कटेकल्याण आ रहे थे। इसी दौरान टेटम-टेलम के बीच ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीण के उपर गिरे ट्रैक्टर की वजह से पानी में दम घुटना से चार लोगोें की मौत हो गयी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक घटना बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस टीम को भी सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.