State News
BIG BREAKING: गरियाबंद में नक्सलियों ने वन भैंसा प्रजनन केंद्र में लगाई आग, बीजापुर में इनामी नक्सली दंपती ने किया समर्पण, 8-8 लाख रुपए का था इनाम 09-Aug-2021
गरियाबंद/बीजापुर: जिले में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने के कोशिश में रहते हे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नक्सलियों ने वन भैंसा प्रजनन केंद्र में आग लगा दी है। जिससे वन विभाग के भवन को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस सर्चिंग पार्टी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हे। वहीं नक्सलियों ने घटना स्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाया है। वन अधिकारी ने की पुष्टि इसकी पुष्टि की है। वहीं दूसरी तरफ विश्व आदिवासी दिवस पर बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जब माओवादियों के सीसी प्रोटेक्शन ग्रुप कमांडर के कमांडर ने सपत्नीक आत्मसमर्पण किया। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। सीआरपीएफ डीआईजी कोमल सिंह और एसपी कमलोचन कश्यप के समक्ष समर्पण करने वाले दोनों नक्सली नक्सली कमांडर जम्पन्न के साथ काम कर चुके हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.