National News
दहेज के लिए परिवार वाले करते थे परेशान, पति करते थे मारपीट, तंग आकर महिला ने अपने दो साल के बेटे के साथ की आत्महत्या 12-Aug-2021
झज्जरः हरियाणा के झज्जर में दहेज के लिए परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। महिला ने बुधवार को अपने ही घर के पहले अपने दो साल के बेटे को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला। उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। जब तक परिजनों को पता चलता, दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हरियाणा के झज्जर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ बुधवार देर रात फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतका के मामा की शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। झज्जर के गांव पालड़ा में हुई इस वारदात से हर कोई हैरान है। मृतका की पहचान सुमित्रा पत्नी मनीष के रूप में हुई है। गांव बिचौड़िया जिला महेन्द्रगढ़ की सुमित्रा की शादी करीब साढ़े 3 साल पहले गांव पालड़ा निवासी मनीष के साथ हुई थी। मनीष खेती करता था। लेकिन वह और सास-ससुर उसे दहेज के लिए सताते थे। सुमित्रा का दो साल का बेटा भी था। लेकिन घर में अकसर दहेज के कारण कलेश रहता था। इससे तंग आकर सुमित्रा ने अपने घर के एक कमरे में पहले अपने दो साल के बेटे को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला। उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। जब तक परिजनों को पता चलता, दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों को मृत हालत में परिजन झज्जर के सरकारी अस्पताल में ले गए। मामले की सूचना सुमित्रा के मायके वालों को दी गई। जिन्होंने झज्जर आकर पुलिस को सुमित्रा के पति मनीष व सास और ससुर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.