National News
जेल में पति से मिलने आई महिला के साथ जेल प्रहरियों ने किया रेप की कोशिश, जांच के बाद केस दर्ज 14-Aug-2021
राजगढ़: देश में रेप और छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन अपराधी दुष्कर्म जैसे कई घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने जेल प्रहरियों पर आरोप लगाया है। महिला का अरोप है कि अपने वे अपने ससुर के साथ अपने आरोपी पति से मिलने जेल गए थे। इस दौरान जेल प्रहरियों ने महिला से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने जांच में दोनों जेल प्रहरियों पर संगीन धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति 2018 से नकली करेंसी मामले में जेल काट रहा है। उनसे मिलने के लिए महिला अपने ससुर के साथ होशंगाबाद ​जिले के जेल आई थी। इस दौरान जेल प्रहरियों ने महिला के ससुर को बाहर बैठने को कहा और महिला को अकेले जेल के अंदर बुलाया और दोनों जेल प्रहरियों ने जेल कक्ष में महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने घटना के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने घटना की शिकायत पहले सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज करवाई। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी जेल के अधिकारी मामले की जांच में देरी कर रहे थे और कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते पीड़ित महिला ने 12 अगस्त को राजगढ़ एसपी कार्यालय पहुंच कर इसकी शिकायत asp मनकामना प्रसाद से की। पीड़ित महिला के पास कुछ ऐसे साक्ष्य थे, जिसको गम्भीरता से लेते हुए जांच कर प्रस्तुत करने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद ने तत्काल एक्शन लेने के निर्देश नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी को दिए। महिला की शिकायत पर नरसिंहगढ़ पुलिस ने 354 के साथ 376, 511, 506 एवं 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी दोनों जेल प्रहरी राजनाथ तिवारी और राजेश गुर्जर को हिरासत में ले लिया है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.