State News
प्रदेश में फिलहाल तापमान गिरावट का बना रहेगा ट्रेंड… आसमान साफ होने लगा, रात का तापमान साढ़े 3 डिग्री गिरा, उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड… 08-Dec-2021
तूफान जवाद के गुजरने के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है, जिससे रात के तापमान में कमी आने लगी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी हिस्सों में रात के तापमान में अधिकतम साढ़े 3 डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। अभी भी पारा सामान्य से अधिक है, लेकिन तापमान में गिरावट का ट्रेंड बना रहेगा और आने वाले तीन-चार दिन में अच्छी ठंड पड़ेगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में सोमवार की तुलना में मंगलवार को थोड़ी ठंड महसूस हुई। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सरगुजा संभाग के जिलों में तापमान 15 डिग्री और उससे नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के डाटा के अनुसार मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर मंे 13.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.9 अधिक है। पर पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट आई है। पेंड्रारोड में तापमान में वृद्धि रिकार्ड की गई है। आज पारा 15.4 डिग्री था तथा कल की तुलना में 1.3 डिग्री की वृद्धि हुई है। आमतौर पर अभी तापमान में गिरावट का दौर है, लेकिन यहां अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। तापमान में सबसे तेजी से गिरावट दुर्ग में रिकार्ड की गई। यहां पारा पिछले 24 घंटे के दौरान 3.4 डिग्री तक गिर गया। तापमान 15.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुष्क-ठंडी हवा आने लगी मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने लगी है। इससे मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिन तापमान में गिरावट के आसार हैं


RELATED NEWS
Leave a Comment.