State News
RESULT BREAKING : भैरमगढ़ और कोंटा का सामने आया परिणाम, कांग्रेस या भाजपा, किसकी होगी शहरी सरकार..? 23-Dec-2021
रायपुर। छत्तीगसगढ़ में शेष बचे नगरीय निकायों के परिणाम सामने आने का क्रम शुरु हो चुका है। भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने कील ठोंक ​दी है और एकतरफा जीत हासिल कर ली है, ठीक इसी तरह कोंटा नगर पंचायत में भी कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए शानदार जीत हासिल की है। सामने आए परिणाम के मुताबिक भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने जहां कुल 15 वार्ड में से 12 वार्डों में जीत हासिल की है, तो भाजपा को केवल 3 सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा है। दूसरी तरफ सुकमा जिले के कोंटा की बात करें तो, यहां कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए भाजपा को जोरदार पटखनी दी है। 15 सीटों वाले इस नगरीय निकाय में भाजपा को केवल 1 ही सीट पर जीत मिली है, जबकि 14 सीटों पर कांग्रेस ने अपना दबदबा बनाया है। कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत का परिणाम कुछ ही देर में सामने आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यहां पर भी कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा उम्मीदवारों को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं दिख रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.