Rajdhani
शोरूम संचालकों को पंजीयन शुल्क एवं टैक्सों का विवरण करना होगा प्रदर्शित 14-Jan-2022

कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य शासन की परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार अब जिले के समस्त वाहन शोरूम संचालकों को परिवहन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा पत्र जारी कर जिले के समस्त वाहन शोरूम संचालकों को शोरूम में वाहन विक्रेताओं की जानकारी हेतु बोर्ड पर समस्त टैक्सों एवं परिवहन शुल्क संबंध में जानकारी दर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके परिपालन में शोरूम संचालकों द्वारा अपने शोरूम में वाहन विक्रेताओं की जानकारी हेतु बोर्ड पर नवीन पंजीयन हेतु लिए जाने वाले सभी पंजीयन शुल्क एवं टैक्सों का विवरण प्रदर्शित किया गया है। इस बोर्ड के लग जाने से आम जनता को वाहन पंजीयन से संबंधित सभी टैक्सों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की राशि शोरूम संचालकों द्वारा लिए जाने पर आम जनता द्वारा इसकी शिकायत जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष की जा सकेगी।



RELATED NEWS
Leave a Comment.