State News
नदी में मिली महिला की लाश...इलाके में फैली सनसनी...4 माह की थी गर्भवती 27-Jan-2022
कोरबा। जिले में गुरुवार को एक महिला का शव हसदेव नदी में मिला है। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन से लापता थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात बोल रही है। जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला हसदेव नदी में गुरुवार सुबह लोग नहाने के लिए पहुंचे तो एक महिला का पैर उन्हें दिखाई दिया। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों ने शव देखा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। 4 माह की गर्भवती थी महिला पुलिस ने आसपास के इलाके में मुनादी कराई। इस पर भिखारी टोला निवासी शेख रमजान पहुंचा और उसने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। उसका नाम पूजा मिश्रा (30) बताया। शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि वह हमाल का काम करता है। करीब 6 साल पहले पूजा मिश्रा से लव मैरिज की थी। दोनों के 5 साल की एक बेटी भी है। पूजा 4 माह की गर्भवती थी। शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि पूजा का 2 दिन से कुछ पता नहीं था। इसके बाद से ही उसकी तलाश कर रहा था। हालांकि उसने पत्नी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थी। इसको लेकर शेख रमजान उसे मना भी करता था, लेकिन पूजा नहीं मानती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.