Crime News
टाटीबंद : पत्नी से विवाद...पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... 13-Aug-2019

रायपुर। टाटीबंद में युवक के आज अल सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद होने पर युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया।  सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की। फिलहाल आमानाका थाना पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
आमानाका थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि मृतक अजय सिंह टाटीबंध में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर पर ही फांसी लगा ली। सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम कराया जा रहा है। घटनास्थल से अब तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.